कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमनोरंजनमहाराष्ट्रमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

 तीन बच्चों व पति को छोड़ महिला गयी प्रेमी के साथ 

दिनभर ठाणे में चला ड्रामा , शाम को प्रेमी के साथ गई पत्नी
बड़ामलहरा। लीगल न्यूज़
थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 15 में निवासरत चालीस वर्षीय महिला रविवार को दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद अंततः शाम को अपने तीन बच्चो व पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ चली गयी। जानकारी के मुताबिक बड़ामलहरा के वार्ड नंबर 15 के निवासी राधे लाल अहिरवार पचास वर्षीय ने थाना पुलिस में रिपोर्ट लिखाई उसकी पैंतालीस वर्षीय पत्नी ऊषा देवी जिससे उसके तीन बच्चे है उसके बीते पांच साल से राजेश शर्मा निवासी छतरपुर से सबंध है जिसे उसकी पत्नी हमेशा घर मे बुलाती है जो रविवार को भी घर पर पत्नी के साथ मिला।


मना करने के बावजूद पत्नी उसकी बात नही मानती। जब पुलिस ने महिला एवम राजेश को बुलाकर पूछताछ व समझाने  की कोशिश की तो महिला ने पति व बच्चो को छोड़ कर प्रेमी राजेश के साथ जाने की सहमति जताई। साथ ही उक्त युवक व महिला जो दिन भर थाना पुलिस को युवक का नाम राजेश शर्मा विश्वनाथ कालोनी छतरपुर व पन्ना बस स्टैंड का निवासी बता रहै थे वह घुवारा के वार्ड नंबर चार का कपड़ा बेचने वाला राजेश जोशी निकला। दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच शाम को महिला बच्चो व पति को छोड़ राजेश जोशी के साथ चली गयी।

Anti Corrupation News 24

Related Articles

Back to top button